प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2026 20:14 IST2026-03-27T20:13:47+5:302026-03-27T20:14:16+5:30

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्साइज ड्यूटी में कमी कर यह सुनिश्चित किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें तथा रिफाइनरियां अपना उत्पादन सुचारु रूप से जारी रख सकें।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav lauded Prime Minister Narendra Modi's decision to reduce excise duty | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण और युद्ध जैसे माहौल के बीच, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिया है।

उन्होंने एक्साइज ड्यूटी में कमी कर यह सुनिश्चित किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें तथा रिफाइनरियां अपना उत्पादन सुचारु रूप से जारी रख सकें।

जब वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में भारत के उपभोक्ताओं को राहत देना और बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना अत्यंत सराहनीय कदम है। 

इस निर्णय से न केवल आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि तेल कंपनियों के व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती मिलेगी। इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

Web Title: Chief Minister Dr. Mohan Yadav lauded Prime Minister Narendra Modi's decision to reduce excise duty

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे