लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:21 IST

Open in App

लखनऊ/गाजियाबाद, छह जनवरी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एसआईटी से कराने का बुधवार को निर्देश दिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) निर्माण कार्य समेत पूरे मामले में लापरवाही की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक से भी मामले की रिपोर्ट मांगी गयी है।

इससे पहले, मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और प्रत्येक आवासहीन परिवार को आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने और अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे ।

मुरादनगर के श्मशान घाट में रविवार को एक छत ढह जाने से हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी तथा कई अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे।

हादसे के बाद मुरादनगर नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई चंद्रपाल व सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रविवार की रात को मामला दर्ज किया गया था।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने भी छत ढहने की घटना की जांच के लिए तीन मुख्य अभियंताओं की एक समिति गठित की है। समिति को इस सप्ताह तक अपनी रिपार्ट सौंपने को कहा गया है।

पांडे ने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और मुरादनगर निगम को ठेकेदार अजय त्यागी और संजय गर्ग की कंपनियों को काली सूची में डालने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और ठेकेदार को भुगतान की गई राशि ब्याज समेत वसूल की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग