लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने इस डर से दूसरी संतान पैदा नहीं की कि वह लड़की हो सकती है : तेजस्वी

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:21 IST

Open in App

पटना, 27 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद पर किए गए हमलों का जवाब उनके बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा के अंदर दिया।

यादव ने जद (यू) प्रमुख के एक भाषण पर गुस्सा जाहिर किया जिसमें उन्होंने राजद सुप्रीमो के बड़े परिवार का जिक्र किया था और इसे प्रसाद द्वारा बेटे की चाहत में परिवार बढ़ाने से जोड़ा था।

यादव ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री को जानकारी होगी कि मेरे माता-पिता की सबसे छोटी संतान लड़की है जिसका जन्म दो बेटों के बाद हुआ।’’ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव राज्य विधानसभा के सदस्य हैं और उनकी छोटी बहन राजलक्ष्मी यादव की शादी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है।

यादव ने कहा, ‘‘अब हम इस तथ्य पर आते हैं कि मुख्यमंत्री को केवल एक बेटा है। हम उनकी ही बात को लेते हैं और कहते हैं कि उन्होंने इस डर से दूसरी संतान पैदा नहीं की कि वह लड़की हो सकती है।’’

नवगठित विधानसभा के राज्यपाल के संबोधन पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह चुनाव के दौरान जहां ‘‘लोगों के मुद्दों’’ पर ध्यान केंद्रित करते हैं वहीं सत्तारूढ़ राजग का ध्यान इससे इतर होता है।

यादव ने आरोप लगाए, ‘‘मैं नौकरियों की बात करता था। और मैं बिहार की जनता के सामने नतमस्तक हूं जिन्होंने हमें वोट दिया और सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने में मदद की। लेकिन विभिन्न जगहों पर तैनात दब्बू अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर परिणामों को पलट दिया, जबकि हमें अपने वादों को पूरा करने का अवसर मिल सकता था।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘लेकिन हमारे विरोधियों की दूसरी प्राथमिकताएं थीं। प्रधानमंत्री स्तर के व्यक्ति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।’’ वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने तेजस्वी के लिए ‘‘जंगलराज का युवराज’’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

यादव ने कहा, ‘‘मैं अपने बड़ों के खिलाफ खराब टिप्पणियां करना पसंद नहीं करता हूं। यह हमारे मूल्यों के खिलाफ जाता है। मैं सम्मानीय मुख्यमंत्री को अपने भाषणों में भी चाचा कहकर बुलाता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बात यह है कि क्या एक मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा शोभा देती है।’’ उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल