लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री धामी 46 साल के हुए, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजधानी सिंह ने दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:47 IST

Open in App

देहरादून, 16 सितंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बच्चों के साथ अपना 47वां जन्मदिन मनाया और सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए दिए जाने वाले आवेदनपत्रों पर अगले छह महीने तक कोई शुल्क नहीं लिए जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री धामी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धामी एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं जो विकास के लिए बहुत परिश्रम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘देवभूमि के कल्याण के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है।’’

वहीं, रक्षा मंत्री ने धामी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचे, इसके लिए ईश्वर उन्हें और अधिक ऊर्जा दे।

सुबह मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता के साथ यहां प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर धामी ने कहा कि वह हमेशा भगवान शिव के दर्शन के लिए आते रहे हैं और आज भी अपने जन्मदिन उनकी शरण में आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। मैं भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।’’

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान गए जहां उन्होंने संस्थान में बच्चों के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करने तथा उन्हें 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा की। धामी इसके बाद बाल वनिता आश्रम जाकर बच्चों से मिले। उन्होंने वृक्षारोपण किया और बच्चों को मिठाईयां बांटीं।

धामी ने कहा कि वह बच्चों के बीच आकर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति, ये दो ऐसी शक्तियां हैं जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में भी अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

उन्होंने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि कोविड के कारण रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित राज्य की चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के साथ अगले साल 31 मार्च तक कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर