लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:22 IST

Open in App

देहरादून, नौ जुलाई मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शामनयी दिल्ली के अपने पहले दौरे पर रवाना हुए जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न पौने बारह बजे वह प्रधानमंत्री मोदी से तथा अपराह्न एक बजे राष्ट्रपति कोविंद से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

इसके बाद शनिवार को ही धामी अपराह्न तीन बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। मुख्यमंत्री का इसके पश्चात अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है।

दिल्ली पहुंचते ही धामी महाराष्ट्र सदन पहुंचे और महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा अपने राजनीतिक गुरु भगत सिंह कोश्यिारी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 2001—2002 में कोश्यिारी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान धामी उनके विशेष कार्याधिकारी थे और उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।

धामी ने चार जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल