लाइव न्यूज़ :

शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: January 16, 2021 23:17 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर शनिवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ''ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक नेता थे। वे शिक्षक कल्याण व शिक्षा जगत के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।''

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शर्मा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

उल्‍लेखनीय है कि 1970 में पहली बार उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्‍य चुने गये ओमप्रकाश शर्मा ने 2014 तक लगातार परिषद का चुनाव जीता। आठ बार परिषद का चुनाव जीतने वाले शर्मा पिछले वर्ष दिसंबर में हुए विधान परिषद के चुनाव में हार गये थे। शर्मा उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्‍यक्ष रहे और उन्‍होंने शिक्षक आंदोलन में प्रदेश में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर