लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:40 IST

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइन आपदाओं में मरने वालों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इन आपदाओं में मरने वालों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां कहा कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसम्भव मदद के लिए तत्पर है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज प्राप्त सूचना के अनुसार आकाशीय बिजली से जनपद हरदोई में तीन और गोरखपुर में एक, अतिवृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर में चार, बुलन्दशहर व कानपुर नगर में एक-एक, सर्पदंश से जनपद हरदोई, रायबरेली, गाजीपुर व बुलन्दशहर में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

इस प्रकार राज्य के विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदाओं से कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। उधर, हरदोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवादा पारस गांव में बुधवार को बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे उमाशंकर, फदाली और आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया