लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चौहान ने मप्र की 26 सड़क परियोजना को मंजूरी देने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:37 IST

Open in App

भोपाल, 15 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत 1,858 करोड़ रुपये की 26 सड़क परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चौहान ने रविवार शाम को अपने सरकारी आवास पर गडकरी के साथ बैठक में केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत 1858 करोड़ रुपये की 26 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से लेकर खम्भात की खाड़ी तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने तथा इसके दोनों तरफ औद्योगिक कॉरिडोर विकसित का सुझाव भी गडकरी को दिया।

प्रवक्ता के अनुसार, बैठक में गडकरी ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये इस साल दिसंबर तक मध्य प्रदेश को 50,000 करोड़ रुपये प्रदान करने की योजना है।

प्रवक्ता ने बताया कि गडकरी ने चौहान से वन विभाग की स्वीकृतियां तथा भू-अर्जन की कार्रवाई पूरा करने के लिये कहा।

चौहान ने बैठक में बताया कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल खजुराहो को प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10.15 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग बमीठा से खजुराहो का 4 लेन में उन्नयन करने से विश्व धरोहर के रूप में विख्यात इस पर्यटन स्थल तक पर्यटकों का आवागमन सुविधाजनक हो सकेगा।

मुख्यमंत्री चौहान इन्दौर और जबलपुर के मध्य बुधनी होते हुये राजमार्ग बनाने का भी आग्रह किया।

बैठक से पहले गडकरी ने भारतीय शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित सार्थक एजुविज़न 2021 के तीन दिवसीय कांफ्रेंस एवं नेशनल एक्सपो के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो