लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में मप्र के नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 13:39 IST

Open in App

भोपाल, 27 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिये हैं।

चौहान ने कहा कि यह दुखद और हृदय विदारक घटना है।

जयपुर से आई एक खबर के अनुसार राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा देर रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा