लाइव न्यूज़ :

मप्र उपचुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:09 IST

Open in App

भोपाल, 11 नवंबर मध्य प्रदेश के उपचुनाव में बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से यहां राजभवन में मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास मध्य प्रदेश के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री चौहान ने राजभवन में राज्यपाल पटेल से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, उपचुनाव के नतीजों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के मंत्री पद से एक पखवाड़े पहले दिए गए इस्तीफ़े और उपचुनाव में तीन मंत्रियों इमरती देवी, एदल सिंह कंषाना एवं गिर्राज दंडोतिया की पराजय की कारण मंत्रिपरिषद में स्थान रिक्त हुए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शिवराज सिंह की सरकार में मंत्रि परिषद में स्थान पाने के लिए कई भाजपा विधायक इच्छुक हैं।

राज्यपाल ने लखनऊ रवाना होने से पहले पीटीआई-भाषा से राजभवन में कहा कि यदि मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद का विस्तार होता है तो वह शपथग्रहण समारोह के लिए वापस यहां आ सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह