लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चौहान ने महामारी से अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाई दिवाली

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:13 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को उन बच्चों के साथ दिवाली मनाई जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो दिया है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 66 बच्चों के साथ अपने सरकारी आवास पर दोपहर का भोजन किया। इस मेल मिलाप कार्यक्रम में प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अन्य अनाथ बच्चे ऑनलाइन शामिल हुए।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कुछ बच्चों को चम्मच से खाना खिलाते देखा गया। दोपहर को भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने आवास के आसपास घुमाया।

चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने बच्चों को दीपावली के अवसर पर उपहार भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा, ‘‘ प्रदेश सरकार आपके सपनों को पूरा करने में आपकी पूरी सहायता करेगी। यदि आप अच्छा काम करते हैं और अपना नाम करते हैं तो आपके माता-पिता जहां भी हैं, वहां खुश होगें।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार कोविड बाल सेवा योजना के तहत ऐसे कुल 1,365 बच्चों की मदद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा