लाइव न्यूज़ :

नड्डा के काफिले पर बंगाल में पथराव की मुख्यमंत्री चौहान ने की निंदा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:08 IST

Open in App

भोपाल, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कार पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले को कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है और पश्चिम बंगाल में यह तृणमूल कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

चौहान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी की कार पर ममता दीदी ने हमला करवाया। यह कायराना हमला है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। इस हमले का जवाब पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को वोट देकर देगी। यह हमला बंगाल में टीएमसी के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।’’

भाजपा सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके गये। वह कोलकाता से डायमंड हार्बर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार में भी तोड़फोड़ की गयी।

सूत्रों ने बताया कि काफिले में शामिल मीडिया कर्मियों के वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता