लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतसर में एक सरकारी स्कूल का औचक दौरा किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:34 IST

Open in App

अमृतसर, सात दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को जिले के एक सरकारी स्कूल का औचक दौरा किया और उचित रखरखाव, साफ-सफाई तथा शैक्षिक मानकों को सुनिश्चित करने के लिये प्रबंधन की सराहना की।

चन्नी ने वडाला भित्तवाड़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कक्षाओं में जाकर छात्रों के साथ भी बातचीत की।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चन्नी ने इस दौरान बच्चों से कई विषयों पर सवाल किए, जिसका बच्चों ने जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने मध्याह्न भोजन तैयार करने में मानकों के पालन का भी निरीक्षण किया और उसको लेकर वह संतुष्ट भी दिखे। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी गौर किया।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने चन्नी सरकार पर स्कूलों के मुद्दों और अवैध रेत खनन को लेकर निशाना साधा है।

‘आप’ के नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक दिसंबर को राज्य के दो स्कूलों का औचक दौरा किया था और उनकी स्थिति को दयनीय करार दिया था।

सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि स्कूल का शौचालय बदबूदार था, कक्षाओं में मकड़ी के जाले लगे थे और फर्नीचर टूटा हुआ था। वहीं, मकरोना कलां में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के स्कूल में केवल एक ही शिक्षक था, जिसे 6,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?