मुख्यमंत्री चन्नी ने सोनिया गांधी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्हें वंचितों का मसीहा बताया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:28 IST2021-12-09T17:28:15+5:302021-12-09T17:28:15+5:30

Chief Minister Channi wishes Sonia Gandhi a happy birthday, calling her the messiah of the underprivileged | मुख्यमंत्री चन्नी ने सोनिया गांधी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्हें वंचितों का मसीहा बताया

मुख्यमंत्री चन्नी ने सोनिया गांधी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्हें वंचितों का मसीहा बताया

चंडीगढ़, नौ दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्हें वंचितों का मसीहा और राजनीति में नैतिकता का हिमायती बताया।

कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं। चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘ दूरदर्शी, गतिशील और दृढ़ संकल्पित राष्ट्रीय नेता, वंचितों की मसीहा और राजनीति में नैतिकता की हिमायती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां मिलने की कामना की और कहा, ‘‘उनकी ताकत, समर्पण, साहस और बलिदान सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।’’ वहीं, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गांधी के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आपको इस खास दिन की शुभकामनाएं।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हमें आपका नेतृत्व और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Channi wishes Sonia Gandhi a happy birthday, calling her the messiah of the underprivileged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे