लाइव न्यूज़ :

कल दिल्ली आएंगे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिलेंगे

By भाषा | Updated: January 29, 2020 20:11 IST

वह बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होंगे और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे तथा जितनी जल्दी संभव हो दो या तीन दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की कोशिश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना का संकेत दिया और कहा कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वह गुरुवार को दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद कैबिनेट के विस्तार की संभावना है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर भाजपा हाईकमान से चर्चा के लिए वह 30 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी।

उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना का संकेत दिया और कहा कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। बेलगावी में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में देरी को लेकर राज्य में चल रही चर्चा की पृष्ठभूमि में वह बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होंगे और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे तथा जितनी जल्दी संभव हो दो या तीन दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की कोशिश करेंगे।

विस्तार की प्रक्रिया 31 जनवरी को होने की खबरों के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। अगर संभव हुआ तो कल या दो दिन के भीतर (इसे कर लिया जाएगा) हो जाएगा। लेकिन मैं कल जाऊंगा और इस पर (मंत्रियों की सूची पर) मंजूरी लूंगा।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों