लाइव न्यूज़ :

प्रोजेरिया से जूझ रहे आदिवासी बालक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:46 IST

Open in App

रायपुर, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे आदिवासी बालक के कलेक्टर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसे शुक्रवार को आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस में बुलाकर पुलिस बल के 'गार्ड ऑफ ऑनर' में स्थान दिया।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी बालक शैलेंद्र (16) के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने आज उन्हें रायपुर बुलाया और आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान उससे मुलाकात की। बघेल ने शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया।

अधिकारियों ने बताया कि एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले 'गार्ड ऑफ ऑनर' में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया।

बघेल ने जब शैलेन्द्र से उसके संबंध पूछा तब उसने बताया कि वह हाई स्कूल रसेला गांव में 11वीं कक्षा का छात्र है तथा वह कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र का कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिचय कराया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र से पूछा कि उसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी पसन्द है या चॉकलेट। तब शैलेन्द्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलायी।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद शैलेंद्र को न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में बुलाया और अपने बगल की कुर्सी में बिठाकर शैलेंद्र से बातचीत की। उन्होंने शैलेंद्र से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता बंशीलाल ध्रुव तथा मां रामकली ध्रुव खेती-किसानी करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर से शैलेंद्र का परिचय कराया और माथुर को उसे (शैलेंद्र को) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित करने को कहा।

लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी में कम उम्र के बच्चों में बुढ़ापे के लक्षण दिखते हैं। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म पा में इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे औरो की भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू