लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर ग्राम यात्रा’ को रवाना किया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 नवंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय ‘आत्मनिर्भर ग्राम यात्रा’ को रवाना किया जिसके तहत विशेष रूप से निर्मित वाहन राज्यभर के गांवों में जाकर स्वच्छता जैसे लोगों से संबंधित मुद्दों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलायेंगे। मुख्यमंत्री ने खेड़ा जिले के माहेमदाबाद में यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर पटेल ने कहा कि उनकी सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के जरिये गुजरात को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित तीन दिवसीय आत्मनिर्भर ग्राम यात्रा का लक्ष्य सार्वजनिक हित की योजनाओं को लोगों के दरवाजे पर लाना है और ग्रामीण लोगों के संबंधित विभिन्न मुद्दों का समाधान ढूंढना है।

इस कार्यक्रम में पटेल ने खेड़ा जिले के लिए 53.39 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 3,400 स्थानीय लोगों के लिए वित्तीय सहायता तथा ऋण का वितरण किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह यात्रा 18 नवंबर से 20 नवंबर के बीच राज्य के सभी 33 जिलों में 993 मार्गों पर जाएगी और लगभग एक हजार जिला पंचायत सीटों का दौरा करेगी।

यात्रा के दौरान, 441.89 करोड़ रुपये की लगभग 19,600 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा जबकि 963.82 करोड़ रुपये के लगभग 23,000 विकास कार्य शुरू किये जाएंगे। इसके अलावा 1.92 लाख लाभार्थियों को 167.55 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रा के अंतिम दिन 8,071 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटित किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे