लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मेकेदातु मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में मेकेदातु बांध मुद्दे को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। इस मुद्दे पर कर्नाटक और उसके पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के बीच विवाद है।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' आने वाले दिनों में मैं एक सर्वदलीय बैठक बुलाऊंगा। जब भूमि और जल संबंधी मुद्दों की बात होती है तो सभी दल एक हो जाते हैं। हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जद (एस) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा किये जा रहे विरोध से अवगत हैं।

उल्लेखनीय है कि मेकेदातु बांध को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी गतिरोध के बावजूद कर्नाटक ने बांध का कार्य शुरू करने की बात पर जोर दिया है जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में कावेरी नदी क्षेत्र के आसपास के कई स्थानों पर मेकेदातु परियोजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुये हैं। तमिलनाडु ने इस परियोजना का विरोध करते हुये कहा है कि इससे राज्य के हित प्रभावित होंगे और उसके किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, बाढ़ राहत के उपायों के संबंध में बोम्मई ने कहा कि सरकार आपातकालीन कार्य के लिए 670 करोड़ रुपये आवंटित करेगी और निचले इलाकों में जल स्तर कम होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, '' कृष्णा नदी जल क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़ और उडुपी में जलभराव है। 13 जिलों के कुल 466 गांव प्रभावित हुये हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे