लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बघेल ने बारदानों की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:51 IST

Open in App

रायपुर, 23 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर धान खरीदी के लिए राज्य को समय पर बारदानों (जूट के बोरे) की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

राज्य के जनसंपर्क ​विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर खाद्य विभाग, भारत सरकार द्वारा 12 नवंबर 2021 को जारी योजना के अनुसार नए जूट बारदानों की समय पर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

बघेल ने पत्र में कहा है, ‘‘योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ को 2.14 लाख गठान नए जूट बारदाने, जूट आयुक्त, कोलकाता के माध्यम से क्रय करने की अनुमति प्राप्त हुई है। जबकि राज्य को अभी तक मात्र 86,856 गठान नए जूट बारदाने प्राप्त हुए हैं, जो अपेक्षित मात्रा से काफी कम है। राज्य को धान खरीदी के लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की जरूरत है।’’

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य एक दिसंबर, 2021 से प्रारंभ होना संभावित है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर राज्य में किसानों से 105 लाख टन धान उपार्जन होना अनुमानित है, जिसके लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता होगी। इसमें से 2.14 लाख गठान नए जूट बारदाने जूट आयुक्त, कोलकाता के माध्यम से क्रय करने की अनुमति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 नवंबर, 2021 को जारी पत्र के द्वारा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से नए जूट बारदाने की समयानुसार आपूर्ति किए जाने के लिए खाद्य विभाग, भारत सरकार और जूट आयुक्त, कोलकाता को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह