लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं के बीच सार्वजनिक झगड़े की घटनाओं को मुख्यमंत्री बघेल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:32 IST

Open in App

रायपुर, 31 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक रूप से कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि इस तरह के वाकये दुर्भाग्यपूर्ण हैं और पार्टी को इनका संज्ञान लेना चाहिए।

यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कार पार्किंग को लेकर हुए एक विवाद के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। झगड़े के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मीडियाकर्मी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने से पहले बघेल ने यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। यह नहीं होना चाहिए था। संगठन को संज्ञान लेना चाहिए।’’

इससे पहले पिछले सप्ताह जशपुर जिले में कांग्रेस के एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हो गयी थी। बघेल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच कथित सत्ता साझेदारी के समझौते के मुद्दे पर विवाद हुआ था।

ऐसी ही एक घटना में पिछले महीने बिलासपुर की कांग्रेस इकाई ने एक पार्टी विधायक को इसलिए निष्कासित करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने सिंहदेव के एक समर्थक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने पर प्रदर्शन किया था।

बघेल ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बारे में संवाददाताओं से कहा कि वहां जनता में योगी आदित्यनाथ को लेकर असंतोष है। उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर में एक किसान रैली को संबोधित करेंगे जिसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी संबोधित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता