लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र से कोविड-19 के पर्याप्त टीके मांगे

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:29 IST

Open in App

रायपुर,16 मई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में कोविड-19 के पर्याप्त टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का रविवार को आग्रह किया। सरकार के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मोदी ने छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की जिसमें बघेल ने उन्हें बताया कि वायरस से संक्रमण की दर राज्य में धीरे-धीरे घट रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में टीकों की कमी से प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बघेल ने मोदी को यह भी बताया कि राज्य में वर्तमान में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त है और उनसे चिकित्सीय प्रयोग के बाद शेष बची ऑक्सीजन का प्रयोग औद्योगिक मकसद के लिए करने देने की अपील की।

बघेल ने मोदी से कहा, “ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त है और इसी अनुरूप, 80 प्रतिशत ऑक्सीजन अस्पतालों को देने के बाद, शेष 20 प्रतिशत छोटे उद्योगों को दिया जा सकता है ताकि ऐसी इकाइयां अपनी गतिविधियां शुरू कर सकें।”

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बघेल को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

बातचीत में, बघेल ने यह भी बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का राज्य में पूरी तरह से पालन किया जा रहा है और जांच बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 7,664 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 9,07,589 हो गए जबकि 129 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 11,590 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे