लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने लर्निंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण के लिए नई प्रणाली पर परिवहन विभाग की सराहना की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने ई-गवर्नेंस को एक आवश्यकता बना दिया है और उम्मीद जतायी कि ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीकरण के लिए राज्य परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गयी नयी प्रणाली से लोगों को लाभ मिलेगा और सरकारी मशीनरी पर बोझ कम होगा।

आनलाइन लर्निंग लाइसेंस एवं प्रदेश के वाहनों के लिये डीलर प्वाइंट पंजीकरण प्रणाली का उद्घाटन करते हुये, ठाकरे ने कहा कि परिवहन विभाग ने इस तंत्र के माध्यम से लोगों के कल्याण की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है।

ठाकरे ने कहा, ''इस प्रणाली से न केवल लोगों को कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय तथा उर्जा बचाने में मदद मिलेगी बल्कि उन 200 सरकारी अधिकारियों को भी मदद मिलेगी जो ड्राइविंग लाइसेंस के लिये कतार में खड़े लोगों से निपटते हैंं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल प्रदेश में करीब 15 लाख लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाते हैं और 20 लाख वाहनों का पंजीयन होता है तथा लोग इन सब पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां