लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:48 IST

Open in App

देहरादून, छह जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के उस बयान के लिए माफी मांगी है जिसमें उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी ।

मंगलवार देर रात अपने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बहिनजी, आज मैं अति दुखी हूँ । महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हूं जो मेरी तरह दुखी हैं।’’

मुख्यमंत्री का यह माफीनामा उस वक्त आया है जब भगत के बयान को लेकर प्रदेश में सियासी पारा गर्मा गया और नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस बयान का संज्ञान लेने तथा भगत को माफी मांगने का निर्देश देने को कहा ।

ह्रदयेश ने कहा, ‘‘बंशीधर भगत ने मेरे लिए अमर्यादित और अशिष्ट भाषा प्रयोग की है, उससे मुझे बहुत दुख और कष्ट हुआ है । किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पूरी पार्टी का प्रतीक होता है और अगर वह इस तरह की भाषा बोले तो यह मातृशक्ति का भी अपमान है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से मातृशक्ति का अपमान किया है, उसे हमारे देश और प्रदेश की नारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी ।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का गंभीर संज्ञान लेना चाहिए।

गौरतलब है कि भगत ने मंगलवार को नैनीताल जिले के भीमताल में कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए ह्रदयेश का मजाक उड़ाया था ।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमारी नेता प्रतिपक्ष कह रही हैं कि बहुत से विधायक उनके संपर्क में हैं । अरे, बुढ़िया तुमसे कौन संपर्क करेगा । डूबते जहाज से कोई संपर्क नहीं करेगा । सच्चाई तो यह है कि वे खुद कह रही हैं कि मुझे और मेरे बेटे को टिकट दो, हम भाजपा में आ जाते हैं । वह कह रही हैं कि कोई विस्फोट होगा। कोई गलतफहमी में न रहे, कोई विस्फोट नहीं होगा । भाजपा बहुत मजबूती के साथ खड़ी है।’’

भगत ने अपना यह भाषण अपनी फेसबुक पर भी साझा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे