मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 23:46 IST2021-08-06T23:46:22+5:302021-08-06T23:46:22+5:30

Chief Minister announced Rs 50 lakh each to hockey players Salima and Nikki | मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की

रांची, छह अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के कच्चे घरों को पक्का बनवाकर देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘जिस प्रकार भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रिटेन की टीम के छक्के छुड़ा दिये वह काबिले तारीफ है। मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ झारखंड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया। झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिये जायेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य की जंग में जीत नहीं पाई। हालांकि, उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया। जिसे देखते हुए झारखण्ड की खिलाड़ियों को सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी और सभी के पैतृक घर को पक्के मकान में तब्दील करायेगी।’’

सोरेन ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया और अपने जज्बे से साबित कर दिया कि वह दुनिया की बेहतर से बेहतर टीम को टक्कर देने का माद्दा रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister announced Rs 50 lakh each to hockey players Salima and Nikki

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे