लाइव न्यूज़ :

चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई से मुख्यमंत्री नाराज

By भाषा | Updated: November 10, 2021 00:22 IST

Open in App

रायपुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई तथा बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया में विलंब पर नाराजगी जताई है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान चिटफंड कंपनियों के फरार संचालकों के विरुद्ध धीमी कार्रवाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार चिटफंड संचालकों की संपत्तियों की नीलामी पर अपेक्षित प्रगति ना होने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया में विलंब होने को गंभीरता से लिया और कहा कि भर्ती प्रक्रिया हर हाल में जनवरी 2022 तक पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि बघेल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य भर में संचालित हुक्का बार बंद कराने तथा हुक्का बार फिर से शुरु ना होने पाएं यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

बघेल ने समीक्षा के दौरान कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है इसके बावजूद भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐप की तैयारी में विलंब होना अत्यंत खेद का विषय है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि महिला सुरक्षा ऐप तैयार कर जल्द ही इसका प्रदर्शन एवं उद्घाटन किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जुआ-सट्टा और अवैध कारोबार पर नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान कहा कि नागरिकों में विश्वास और अपराधियों में भय व्याप्त करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दिखनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल