लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक जताया

By भाषा | Updated: July 3, 2019 23:08 IST

राजभवन से जारी अपने शोक संदेश में राज्यपाल बेबी रानी ने दिवंगत अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अग्रवाल को एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सदैव एक आदर्श दृष्टिकोण अपनाया।

Open in App

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । अग्रवाल के निधन पर प्रदेश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।

यहां राजभवन से जारी अपने शोक संदेश में राज्यपाल बेबी रानी ने दिवंगत अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अग्रवाल को एक कुशल प्रशासक, श्रेष्ठ विधिवेत्ता और महान समाजसेवी बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सदैव एक आदर्श दृष्टिकोण अपनाया और उनके द्वारा प्रदेश की गरीब बालिकाओं हेतु देहरादून में स्थापित हिम ज्योति स्कूल प्रदेश के लिए एक धरोहर है।

मुख्यमंत्री रावत ने भी पूर्व राज्यपाल अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक विधिवेत्ता थे और समाजसेवा और शिक्षा में उनकी विशेष रूचि थी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल के निधन पर राज्य में बृहस्पतिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय मनोरंजन के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन