लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:39 IST

Open in App

जींद, 27 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर सीधे-सीधे संगठित अपराध को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुये कहा कि जींद की ऐतिहासिक धरती को गुंडों की धरती बना दिया गया है और यहां किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है।

सुरजेवाला ने शनिवार को पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस के धरना व प्रदर्शन को संबोधित करते हुये कहा कि डकैती एवं लूटपाट जींद के मानचित्र का हिस्सा हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में श्याम सुंदर बंसल के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो कांग्रेस जनांदोलन छेड़ेगी ।

उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से अनुरोध किया कि अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हरियाणा में सविधान एवं कानून का शासन बहाल करवाएं। इस दौरान सुरजेवाला ने मांग की कि महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी गठित होनी चाहिए जो जींद एवं आसपास के क्षेत्रों में घटित, फिरौती, लूटपाट एवं पलायन जैसे मामलों की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई करे।

उन्होंने प्रदेश में अपराधों की रोकथाम के लिए अलग से विंग गठित करने की मांग उठायी, ताकि संगठित गिरोहों की गतिविधियों पर रोक लग सके।

उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के लिए सरकार अलग से एक हेल्पलाइन नंबर जारी करे, जिसमें सूचना देने वाले व्यापारी की पहचान गुप्त रखी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!