लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अजित सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:46 IST

Open in App

(रालोद नेता का नाम ठीक करते हुए)

चंडीगढ़, छह मई पंजाब के मुख्मयंत्री अमरिंदर सिंह एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

अजित सिंह (82) का बृहस्पतिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां उनका कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा था। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने अजित सिंह को ‘किसानों का मसीहा’ बताया जिन्होंने कृषकों की भलाई के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कृषक कल्याण के प्रति उनका प्रचुर योगदान सदैव सभी के द्वारा याद रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उनके निधन से राष्ट्रीय राजधानी में एक रिक्तता पैदा हो गयी है जिसे भरना मुश्किल है।

बादल ने ट्वीट किया, ‘‘ रालोद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बड़ा दुख हुआ। किसानों के अधिकारों के चैंपियन चौधरी साहब ने देश के ’अन्नदाता’ के कल्याण के लिए कई लड़ाइयां लड़ीं। जयंत, परिवार एव उनके समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’

प्रमुख किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह 20 अप्रैल को जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs UAE Under-19 Asia Cup 2025: 14 छक्के, 9 चौके..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने यूएई पर ढाया कहर, 200 रन बनाने से चूके

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के 4 उड़ान संचालन अधिकारियों का निलंबन, सीईओ पीटर एल्बर्स आज डीसीजीए समिति से करेंगे मुलाकात

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

भारतमगर उनकी तकलीफ की भरपाई कौन करेगा श्रीमान?