लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कृषि कानून वापस लेने के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 13:41 IST

Open in App

लखनऊ, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि कानून वापस लेने के केन्द्र के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बात करते हुये कहा, ''तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री द्वारा वापस लिये जाने के फैसले का मैं उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हदय से स्वागत करता हूं । हम सब जानते हैं कि तीन कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे। आज गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उसका मैं ह्रदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।''

उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि शुरू से ही एक बड़ा समुदाय ऐसा था जो इस बात को मानता था कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में इस प्रकार के कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसके बावजूद कुछ किसान संगठन इनके विरोध में उतर आए । सरकार ने हर स्तर पर संवाद का प्रयास किया, हो सकता है कि हमारे स्तर पर कोई कमी रह गयी हो। अपनी बात को उन लोगों को समझाने में हम लोग कहीं न कहीं विफल रहे, जिसके कारण उन्हें आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा। लेकिन लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुये तीनों कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी को लेकर एक समीति के गठन के निर्णय का हम प्रदेश सरकार की ओर से ह्रदय से स्वागत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?