लाइव न्यूज़ :

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोविड-19 से मृत्यु, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:31 IST

Open in App

लखनऊ/बलिया चार जनवरी बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जितेन्द्र पाल की सोमवार को राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में कोविड-19 से मृत्यु हो गई।

एसजीपीजीआई द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि डॉक्टर जितेंद्र पाल (करीब 59 साल) को 29 दिसंबर की सुबह संस्थान के राजधानी कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और दिल की बीमारी से ग्रस्त थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें दो जनवरी को वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन सोमवार सुबह सात बजे बीमारी के कारण उनकी मौत हो गयी। डॉक्टर पाल 26 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

बलिया के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनन्दन ने बताया कि सीएमओ जितेन्द्र पाल का लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पाल कोविड-19 से संक्रमित थे। उन्हें गत 29 दिसंबर को गम्भीर स्थिति के मद्देनजर लखनऊ ले जाया गया था।

लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह