लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने सोराबजी, अशोक देसाई को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमण ने शुक्रवार को दो प्रख्यात न्यायविदों एवं पूर्व महान्यायवादी (अटार्नी जनरल), सोली जे. सोराबजी तथा अशोक एच. देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बार के इन दो दिग्गज वकीलों के कार्य व उपलब्धियों को बयां करना कठिन है।

सोराबजी (91), का पिछले साल 30 अप्रैल को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह केशवानंद भारती और एस.आर. बोम्मई जैसे कई मामलों में शीर्ष न्यायालय में उपस्थित हुए थे।

देसाई (88) का पिछले साल 13 अप्रैल को निधन हो गया था। वह ए.आर. अंतुले, नर्मदा बांध, सलवा जुडूम जैसे मामलें में न्यायालय में उपस्थित हुए थे।

शीर्ष न्याालय के नये भवन परिसर के सभागार में देसाई और सोराबजी की स्मृति में हाईब्रिड माध्यम से एक सभा का आयोजन किया गया था।

सीजेआई रमण ने, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजे गये सोराबजी के अनुभव और विशेषज्ञता को अतुलनीय बताया। सीजेआई ने कोविड से उनका निधन होने को स्तब्ध कर देने वाला बताया।

न्यायमूर्ति रमण ने देसाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह उन कुछ वकीलों में शामिल थे जिन्होंने भारत के सॉलीसीटर जनरल और महान्यायवादी के तौर पर सेवा दी तथा अदालत कक्ष में कानूनी बहस को समृद्ध कर भारतीय न्याय व्यवस्था में अहम योगदान दिया।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि देसाई एक प्रमुख सामचार पत्र में कानूनी संवाददाता थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग