लाइव न्यूज़ :

चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला, चार न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी समेत चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को बृहस्पतिवार को स्थानांतरित किया गया।

विधि मंत्रालय ने बताया कि चार अन्य न्यायाधीशों को पदन्नति देकर मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल में सरकार से चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले और कुछ न्यायाधीशों को तरक्की देकर उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि कुछ स्थानांतरण और पदोन्नतियां जनवरी में हो सकती हैं।

मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति माहेश्वरी का बृहस्पतिवार को सिक्किम स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

वही, सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति माहेश्वरी को सिक्किम उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी। इससे कुछ हफ्ते पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने राज्य की शीर्ष न्यायपालिका के बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश से शिकायत की थी।

एक अभूतपूर्व कदम के तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छह अक्टूबर को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एस ए बोबडे को पत्र लिखा था कि राज्य उच्च न्यायालय का उपयोग लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई उनकी सरकार को अस्थिर करने और गिराने के लिए किया जा रहा है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेन्द्र सिंह चौहान को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को पदोन्नति देकर उड़ीसा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश का बनाया गया है।

उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने के लिए 26 फरवरी की आधी रात को जारी की गई अधिसूचना को लेकर विवाद हो गया था। उनके नेतृत्व वाली पीठ ने भाजपा के तीन नेताओं के कथित भड़काऊ भाषणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस की खिंचाई की थी जिनके कथित बयानों की वजह से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा हुई।

कॉलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मुरलीधर का पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण करने की सिफारिश की थी।

सरकार ने कहा था कि यह एक नियमित तबादला है जो कॉलेजियम की सिफारिश पर आधारित है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तरक्की देकर तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी तरह से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मिथल को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साझे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

विधि मंत्रालय ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा के कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण को भी अधिसूचित कर दिया है।

एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को कलकत्ता उच्च न्यायालय में तैनाती दी गई है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव यादव का तबादला इलाहबाद उच्च न्यायालय किया गया है।

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनीत कोठारी को गुजरात उच्च न्यायालय भेजा गया है जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति रवि आर मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!