लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति एम वाई इकबाल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एम वाई इकबाल के निधन पर शोक जताया और उन्हें एक ‘‘न्यायप्रिय व्यक्ति’’ बताया जो हमेशा मानवीय मूल्यों के लिए खड़े रहे।

न्यायमूर्ति इकबाल (70) का बृहस्पतिवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और दो बेटियां हैं।

प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई शुरू होने से पहले उन्होंने (प्रधान न्यायाधीनश ने) कहा कि वह न्यायमूर्ति इकबाल के निधन की खबर से सदमे में हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘आज की कार्यवाही शुरू करने से पहले एक घोषणा करना चाहता हूं। बार एवं पीठ को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एम वाई इकबाल का निधन हो गया है। बेहद दुखद खबर, दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’

अपने संदेश में प्रधान न्यायाधीश ने पूर्व न्यायमूर्ति के साथ अपने जुड़ाव को याद किया और उन्हें एक न्यायप्रिय व्यक्ति बताया जो मानवीय मूल्यों के लिए खड़े रहे। प्रधान न्यायाधीश ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

न्यायमूर्ति इकबाल उस पीठ के सदस्य थे जिसने अपने फैसले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत पारदर्शिता कानून के दायरे में आने वाले बैंकों की जानकारी देने के लिए कहा था।

न्यायमूर्ति इकबाल की दिसंबर 2012 में शीर्ष अदालत में नियुक्ति हुई थी और 12 फरवरी 2016 में वह सेवानिवृत्त हुए थे।

मई 1996 में वह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने थे और बाद में 2000 में राज्य के विभाजन के बाद झारखंड के न्यायाधीश बने थे।

जून 2010 में उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1975 में रांची में अधिवक्ता के रूप में की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन