लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने कोविड-19 स्थिति को लेकर वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ परामर्श किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वेंकट रमण ने शनिवार को न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के बाद वर्तमान कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर कामकाज की समीक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय के छह वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ परामर्श किया।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा यहां एक संक्षिप्त समारोह में शपथ दिलाये जाने के बाद 48 वें प्रधान न्यायाधीश शनिवार को उच्चतम न्यायालय परिसर गए। उन्होंने शनिवार को अदालत की छुट्टी वाले दिन बैठक की और महामारी के फिर से उभरने के मद्देनजर शीर्ष अदालत के कामकाज पर चर्चा की।

सीजेआई के अलावा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव ने बैठक में हिस्सा लिया।

सूत्रों ने बताया कि सात वरिष्ठ न्यायाधीश फिर से बैठक करेंगे।

शीर्ष अदालत देशव्यापी लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालतों का संचालन कर रही है और प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भी उसने आनलाइन माध्यम से सुनवाई जारी रखने का फैसला किया है।

सीजेआई के रूप में शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाने से पहले न्यायमूर्ति रमण ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के पुजारियों और आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर के पुजारियों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

बाद में दिन में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ शीर्ष अदालत के परिसर स्थित सीजेआई कार्यालय गए और फिर न्यायाधीशों के साथ परामर्श किया।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव के एक किसान परिवार से आने वाले, मृदुभाषी न्यायमूर्ति रमण का कार्यकाल 16 महीने से कुछ अधिक का होगा। उनका कार्यकाल अगले वर्ष 26 अगस्त को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस