लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश ने न्यायाधीश एम एम शांतनागौदर के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने रविवार को न्यायमूर्ति एम एम शांतनागौदर के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने एक ‘‘अच्छा दोस्त और महत्वपूर्ण सहयोगी’’ खो दिया।

नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा था कि वह तेजी से और पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द ही काम पर लौटेंगे। उनके निधन की खबर एक सदमे की तरह आई। मैंने ना सिर्फ एक महत्वपूर्ण सहयोगी बल्कि एक अच्छा दोस्त खो दिया।’’

दिवंगत न्यायाधीश के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग एक साल तक एक ही बेंच में साथ काम करने की वजह से उनसे निकटता बहुत बढ़ गई।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने बीच के संवादों के साथ ही मुझे उनकी गर्मजोशी, समझ और हाजिरजवाबी की बहुत याद आएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार व मित्रों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय में उनके साथ बिताए चार सालों में उनकी कानूनी विद्वता से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला।’’

न्यायमूर्ति रमण ने शांतनागौदर के पुत्र से भी बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

शांतनागौदर का गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 साल के थे।

उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु के राजाजी नगर स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

न्यायमूर्ति शांतनागौदर को फेफड़े में संक्रमण के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे। शनिवार देर रात तक उनकी हालत स्थिर बताई गई थी लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?