लाइव न्यूज़ :

प्रधान न्यायाधीश का आंध्र प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव में अभिनंदन

By भाषा | Updated: December 24, 2021 16:45 IST

Open in App

अमरावती, 24 दिसंबर प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला स्थित अपने पैतृक गांव पोन्नावरम पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।

उन्होंने सजी हुई बैलगाड़ी पर सवार होकर पूरे गांव का भ्रमण किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए न्यायमूर्ति रमण ने कहा कि हालांकि देश प्रगति कर रहा है, लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने लोगों को उन समस्याओं से लड़ने के लिए एकजुट होने की सलाह दी।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा कि वह तेलुगू, अपनी मातृभाषा से, अपने गांव-मातृभूमि के समान प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि चूंकि उनके पिता कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक हुआ करते थे, इसलिए वह (न्यायमूर्ति रमण) स्वतंत्र पार्टी की विचारधरा को पसंद करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सदा चाहा है कि सभी लोगों को जाति, नस्ल और धर्म से ऊपर उठ कर एक साथ रहना चाहिए।’’

न्यायमूर्ति रमण राज्य की तीन दिनों की यात्रा पर हैं और इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर