लाइव न्यूज़ :

मुख्य न्यायाधीश ने नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:56 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवंबर केन्द्र शासित प्रदेश में दो नव नियुक्त न्यायाधीशों को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय और लद्दाख के न्यायाधीशों के रूप में मंगलवार को पद की शपथ दिलाई गई।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल ने उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति मोहन लाल और न्यायमूर्ति मोहम्मद अकरम चौधरी को पद की शपथ दिलाई।

न्यायिक सेवा से दो न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति किए जाने के बाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश समेत कुल 13 न्यायाधीश हो गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति सिंधू शर्मा, न्यायमूर्ति रजनेश ओस्वाल, न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल और न्यायमूर्ति पुनीत गुप्ता मौजूद थे जबकि न्यायमूर्ति मोहम्मद मगरे, न्यायमूर्ति संजीव कुमार और संजय धर और न्यायमूर्ति जावेद इकबाल श्रीनगर से ऑनलाइन समारोह में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव

पूजा पाठPanchang 08 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 December 2025: आज इन 4 राशिवालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना, बाकी भी जानें अपना भविष्य

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को मिलेगा धनी बनने का मौका, लग सकती है लॉटरी

भारत अधिक खबरें

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन