लाइव न्यूज़ :

मुख्य चुनाव अधिकारी ने मप्र के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:39 IST

Open in App

भोपाल, 27 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी पी सिंह ने प्रदेश कैडर के 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उन्हें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के कार्यालय का दौरा किया और इसके कार्यों को समझा।

सिंह ने बताया कि एसईसी नगर पालिका, पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव, परिसीमन और उसमें पदों का आरक्षण देने का का काम करता है। प्रशिक्षु अधिकारियों को ईवीएम, चुनाव में उपयोग होने वाले आईटी साधनों, चुनाव प्रबंधन प्रणाली, ईवीएम प्रबंध प्रणाली सहित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग के कामकाज को समझने के लिए राज्य सचिवालय का भी दौरा किया, जहां विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और अन्य अधिकारियों ने उन्हें विभाग की प्राथमिकताओं और गतिविधियों से संबंध में एक प्रस्तुति दी।

प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सर्राफ, अग्रीम कुमार, अनिल कुमार राठौर, अंजलि रमेश, अंशुमन राज, हिमांशु जैन, प्रखर सिंह और विवेक मध्यप्रदेश कैडर के वर्ष 2020 बैच में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां