लाइव न्यूज़ :

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को असम के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार मई असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाडे ने मंगलवार को राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट की और उन्हें अगली विधानसभा के नवनिर्वाचित 126 सदस्यों की सूची सौंपी।

भाजपा इस चुनाव में विजयी बनकर उभरी है लेकिन उसने अभी राज्यपाल से भेंटकर सरकार बनाने दावा पेश नहीं किया है। चुनाव का परिणाम दो मई को घोषित कर दिया गया था।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खाडे ने निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ प्रधान सचिव नरेंद्र एन बुटोलिया की हस्ताक्षर वाली अधिसूचित सूची सौंपी।

राज्यपाल ने दो, पांच और 12 मार्च को तीन चरणों के चुनाव के लिए अधिसूचनाएं जारी की थी और उसके अनुसार 126 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचन के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान हुआ था।

सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 75 सीटें जीती हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 30 सीटें मिली है। इस महागठबंधन में कांग्रेस, एआईयूडीएफ और आठ अन्य दल थे। नवगठित पार्टी राइजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने बतौर निर्दलीय चुनाव जीता है।

निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर आदर्श आचार संहिता भी हटा ली।

अब इस बात की अटकलें हैं कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ही अगले मुख्यमंत्री होंगे या फिर उनके मंत्री हिमंत बिस्व सरमा सरकार के मुखिया होंगे।

सरमा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार गठन में ‘थोड़ी देरी’ होगी क्योंकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद पश्चिम बंगाल में हैं।

भाजपा ने इस बार किसी भी नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए पेश नहीं किया था। वर्ष 2016 के चुनाव में सोनोवाल इस पद के लिए पार्टी का चेहरा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए