लाइव न्यूज़ :

मुख्य चुनाव आयुक्त ने अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं को भारतीय चुनावों की कहानी सुनाई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव की कहानी सुनाई और बताया कि कैसे निर्वाचन आयोग ने कोविड महामारी के बीच चुनाव कराए।

निर्वाचन आयोग ने भारतीय उच्चायोग, प्रिटोरिया, भारतीय महावाणिज्य दूतावास, जोहानिसबर्ग और दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग के सहयोग से भारत में 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव की कहानी' पर एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल संगोष्ठी में भागीदारी की।

चुनाव इकाई ने एक बयान में कहा कि वेबिनार में भारतीय प्रवासी समुदाय, शिक्षाविद और दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में चुनाव कराना अब तक देश में 93.7 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं के साथ एक बड़ा काम है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इस उद्देश्य से हर गांव, बस्ती और बस्ती से पैदल दूरी के भीतर मतदान केंद्र स्थापित करता है कि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।

कोविड महामारी के बीच छह राज्यों में चुनाव कराने का अनुभव साझा करते हुए, चंद्रा ने चुनौतियों के बावजूद इसे निर्विघ्न सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई कई पहलों का उल्लेख किया।

चंद्रा ने भारतीय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने समावेशी, सहभागी और सुगम चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे