लाइव न्यूज़ :

मुख्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रा ने त्रुटि मुक्त मतदाता सूची पर दिया जोर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को अद्यतन व त्रुटि मुक्त मतदाता सूची के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को साल भर नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ ही, मौजूदा मतदाताओं की मतदाता सूची में त्रुटि सुधार व पते के बदलाव का प्रयास करते रहना चाहिए।

सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के डिजिटल सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्दे के पीछे की प्रणाली में सुधार के लिये ऐसी नियमित समीक्षा बैठकों के महत्व पर जोर दिया, जिससे मतदाता केंद्रित सेवाओं को सुगम व प्रभावी तरीके से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक चंद्रा ने कहा कि ऐसी सीईओ समीक्षा बैठकों को संस्थागत और संगठित बनाने के साथ ही इनके आयोजन की आवृत्ति भी बढ़ाई जाएगी।

सम्मेलन में मुख्य रूप से सुचारू, कुशल और मतदाता अनुकूल सेवाओं, मतदाता सूची को अद्यतन करना व उसकी शुद्धता, सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के एकीकरण, व्यापक मतदाता संपर्क कार्यक्रम, मीडिया व संचार रणनीति, व्यय निगरानी, विधिक मामलों, ईवीएम एवं वीवीपीएटी भंडारण संबंधी अवसंरचना और प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर केंद्रित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो