लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में मुख्य आरक्षी ने पत्‍नी की हत्‍या कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:24 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र) 16 मई उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव निवासी मुख्य आरक्षी मुंशी सिंह यादव (43) ने अपनी पत्नी निशा देवी (38) की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मुख्य आरक्षी ने अपने बच्चों पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यादव चर्म रोग से पीड़ित था और इस कारण अवसाद ग्रस्त रहता था और उसने पत्नी, बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर दिया, उसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में तैनात हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी) यादव जनवरी में अपने गांव उसियां आया था और तब से वह यहीं रह रहा था। इसी बीच उसका तबादला फतेहपुर जिला में हो गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार की भोर में यादव के घर से बच्चों के चीखने की आवाज आने लगी तो वहां लोग पहुंचे और बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी लेकिन तब तक यादव भाग गया था।

उन्होंने बताया कि घर की छत पर यादव की पत्नी रीना तथा उसकी पुत्री व पुत्र सुधा, कृष्णा व श्याम लहूलुहान पड़े हुए थे। सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रीना को मृत घोषित कर दिया और तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

इधर, यादव ने गांव के बाहर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी ।

मृतक पुलिसकर्मी के भाई हीरा यादव की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे