लाइव न्यूज़ :

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में पीएम के दिए स्पीच पर चिदंबरम का हमला, कहा- तमिलभाषी एक हो जाएं तो सभी भाषा की महानता को मानेंगे

By भाषा | Updated: September 29, 2019 13:41 IST

गौरतलब है कि मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में तमिल विचारक कनियान का उल्लेख किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। मोदी ने भाषाई विविधता के महत्व को ऐसे वक्त रेखांकित किया जब गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को एक भाषा बनाने की वकालत की थी।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि अगर तमिलभाषी लोग एक हो जाएं तो सभी तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेंगे। चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में कहा था कि देश की विभिन्न भाषाएं उसके उदार एवं लोकतांत्रिक समाज की अहम पहचान है। मोदी ने भाषाई विविधता के महत्व को ऐसे वक्त रेखांकित किया जब गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को एक भाषा बनाने की वकालत की थी।

इस बयान के लिए शाह को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। चिदंबरम ने ट्वीट किया,‘‘अगर तमिलभाषी एकजुट हो जाएं और एक सुर में बोलें तो हर व्यक्ति तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेगा।’’ गौरतलब है कि मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में तमिल विचारक कनियान का उल्लेख किया था। 

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह