लाइव न्यूज़ :

राज्यों के जीएसटी बकाये को लेकर चिदंबरम ने वित्त मंत्री पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से जीएसटी बकाये का भुगतान नहीं किए जाने का दावा किया और कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह कहना गलत है कि सभी राज्यों को बकाये का भुगतान कर दिया गया है।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण की एक निजी अंग्रेजी चैनल के साथ बातचीत का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘कल वित्त मंत्री ने एक चैनल के साथ साक्षात्कार में, बहुत ही गुस्से में कहा कि सभी राज्यों को जीएसटी बकाये का भुगतान कर दिया गया है। वित्त मंत्री की बात सही नहीं है। उनका गुस्सा उचित नहीं है।’’

चिदंबरम के अनुसार, छत्तीसगढ़ का एक जून, 2021 तक जीएसटी बकाया 3,069 करोड़ रुपये है, इसके बावजूद वित्त मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने सभी राज्यों का जीएसटी बकाया चुका दिया है!

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान का 31 मार्च, 2021 तक जीएसटी बकाया 4635 करोड़ रुपये था। इस संख्या का जिक्र मुख्यमंत्री द्वारा वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में किया गया था । 2021-22 में मई तक और 2507 करोड़ रुपये जोड़ें। राजस्थान का अब तक का कुल बकाया 7142 करोड़ रुपये है।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘एक जून, 2021 तक पंजाब का जीएसटी बकाया 7393 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर