लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान से अनुपस्थित होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत की अनुपस्थिति को लेकर तमिलनाडु की जनता को अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन को दंडित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदान में भारत का शामिल नहीं होना तमिल लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ है।

चिदंबरम ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका पर आए प्रस्ताव पर भारत का अनुपस्थित हो गया। यह तमिल लोगों और उनकी भावना के साथ घोर विश्वासघात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए तमिलनाडु के लोगों को अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन को दंडित करना चाहिए और वो करेंगे।’’

गौरतलब है कि श्रीलंका के मानवाधिकार रिकॉर्ड के खिलाफ यूएनएचआरसी में मंगलवार को पारित कड़े प्रस्ताव पर मतदान से भारत दूर रहा। हालांकि, भारत ने कोलंबो से आग्रह किया कि वह द्वीपीय देश में सुलह प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तमिल समुदाय की आकांक्षाओं के समाधान के लिए राजनीतिक प्राधिकार के हस्तांतरण की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह