लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने जीएसटी की व्यवस्था को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की मौजूदा व्यवस्था को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जीएसटी का पूरा विचार ही खत्म हो गया है क्योंकि विपरीत राय रखने वाले राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ ‘अनियमित स्कूली बच्चों’ की तरह व्यवहार किया जाता है।

पूर्व वित्त मंत्री ने यह दावा भी किया कि जीएसटी परिषद को सिर्फ बातचीत करने का मंच भर बनाकर रख दिया गया है और अधिकारियों की जीएसटी क्रियान्वयन समिति ही सबकुछ नियंत्रित कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जीएसटी परिषद को सिर्फ बातचीत करने का मंच भर बनाकर रख दिया गया है। जीएसटी क्रियान्वयन समिति ही सबकुछ नियंत्रित करने वाली इकाई बन गई है। विपरीत राय रखने वाले सभी वित्त मंत्रियों के साथ अनियित स्कूली बच्चे की तरह व्यवहार किया जाता है। जीएसटी का विचार: आत्मा को शांति मिले।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी परिषद के अधिकार जीएसटी क्रियान्वयन समिति नहीं ले सकती।

उधर, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्थव्यवस्था में गिरावट से संबंधी चिदंबरम के एक बयान पर पलटवार करते कहा, ‘‘चिदंबरम जी, क्या भारतीय अर्थव्यवस्था इकलौती है और दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी में गिरावट नहीं आई है? फ्रांस जर्मनी, इटली, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos