लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम इस बीमारी से हैं ग्रस्त, तुरंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका विशेष उपचार कराए जाने की है जरूरत

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:06 IST

इस बीमारी के लक्षणों में पेट में दर्द, दस्त (सूजन गंभीर होने पर खून भी आ सकता है), बुखार और वजन घटना शामिल है। चिदंबरम को सोमवार को सुबह के समय राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया था और बाद में उन्हें एम्स भेजा गया था। उन्हें रात में अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम क्रोन्स बीमारी से पीड़ित हैं और किसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका तत्काल विशेष उपचार कराए जाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता आईएनएक्स धनशोधन मामले में फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम क्रोन्स बीमारी से पीड़ित हैं और किसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका तत्काल विशेष उपचार कराए जाने की जरूरत है। चिदंबरम के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता आईएनएक्स धनशोधन मामले में फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

नाम उजागर न करने की शर्त पर सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि उनकी खराब सेहत को देखते हुए चिदंबरम को इलाज के लिए किसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तत्काल भेजा जाना बेहतर होगा। क्रोन्स बीमारी आंतों में सूजन की एक बीमारी है जो मुंह से लेकर गुदा तक पेट एवं आंत संबंधी तंत्र के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है।

इस बीमारी के लक्षणों में पेट में दर्द, दस्त (सूजन गंभीर होने पर खून भी आ सकता है), बुखार और वजन घटना शामिल है। चिदंबरम को सोमवार को सुबह के समय राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया था और बाद में उन्हें एम्स भेजा गया था। उन्हें रात में अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

कुछ दिन पहले, जब चिदंबरम की जमानत याचिका सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय में आई थी, उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को सूचित किया था कि कांग्रेस नेता का तिहाड़ जेल में पांच किलोग्राम वजन घट गया है जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

 

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां