लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने कोरोना जांच घटाए जाने का दावा किया, सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस की जांच की संख्या घटा दी गई जिस कारण संक्रमण के मामलों में गिरावट नजर आ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को बेवकूफ बनाने की बजाय सरकार को रोजाना कोविड की जांच की संख्या बढ़ानी चाहिए।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर एक चार्ट भी शेयर किया जिसमें दर्शाया गया कि कुछ दिनों पहले तक 18-19 लाख जांच हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से जांच की संख्या 15 लाख के आसपास कर दी गई है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘कोई हैरानी की बात नहीं है। यह संक्रमण कम होने का सबूत नहीं है। कम जांच करों, संख्या कम आएगी। अगर कोई जांच नहीं करेंगे तो संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को लोगों को बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए। उन्हें हर दिन जांच बढ़ानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत के बाद बुधवार को इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 2,26,188 हो गई, जबकि एक दिन में संक्रमण के 3,82,315 नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो