लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर चिदंबरम और बिहार के मंत्री संजय कुमार झा भिड़े

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:50 IST

Open in App

पटना, 16 मई बिहार के सरकारी अस्पताल की दयनीय स्थिति को लेकर छपी खबर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिंदबरम द्वारा ट्विटर पर नाराजगी जताने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ही उनसे भिड़ गए।

राज्य सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने चिदंबरम के उस ट्वीट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की स्तब्ध करने वाली टेलीविजन रिपोर्ट का हवाला दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिंदबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडिया टुडे टीवी ने दरभंगा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन की स्थिति पर एक कहानी प्रसारित की।चौंकाने वाला और निंदनीय है। क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 साल से ज्यादा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते दरभंगा गए हैं?’’ इसपर पलटवार करते हुए झा ने ट्वीट किया, ’’ लोगों को जो थोड़ी बहुत आशंका चिदंबरम के जमीन से कटे होने को लेकर थी वह भी इस बयान से दूर हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं जन नेता बने हैं आपके नेता की तरह नहीं है जिन्हें विरासत में कुर्सी मिली है जिसका आप वंदन करते हैं।’’

बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना जैसे अहम विभाग का प्रभार देख रहे झा हालांकि, राहुल गांधी का नाम लेने से बचे।

दरभंगा से ही संबंध रखने वाले झा ने डीएमसीएच के खराब हालात के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अस्पताल की इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और कोविड-19 मरीजों को सबसे बेहतर इलाज मिल रहा है जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री नियमित रूप से कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू