लाइव न्यूज़ :

1983 में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में छोटा राजन बरी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:38 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर छोटा राजन को 38 साल पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में बरी कर दिया जिसमें उस पर दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप था।

विशेष न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने भादंसं की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास) और 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत आरोपों का सामना कर रहे राजन को बरी कर दिया।

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर गवाहों का पता नहीं लगाया जा सका और यहां तक कि मामले का रिकॉर्ड भी गायब हो गया था।

मुंबई पुलिस से जांच अपने हाथों में लेने वाली सीबीआई ने यह कहकर मामले में समापन रिपोर्ट दायर की थी कि वह प्रकरण को आगे नहीं बढ़ा सकती क्योंकि मामले के कागजात और गवाह गायब हैं।

अदालत ने हालांकि केंद्रीय एजेंसी से जांच जारी रखने को कहा था।

अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया से वापस भेजे जाने के बाद राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह लगभग 70 मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है और 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर